Search

 
 
 

Jamshedpur News: केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हुआ डिजिटल,  OPD की ऑन लाइन सेवा शुरू

मुसावनी प्रखंड अंतर्गत केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार से ऑन लाइन ओपीडी सेवा की शुरुआत हो गई. अब अस्पताल आने वाले मरीजों को डाक्टर से दिखाने के लिए पर्ची कटानी नहीं पड़ेगी. वे इलाज के लिए ऑन लाइन सेवा का लाभ उठा सकेंगे.
 

Jadugoda: मुसावनी प्रखंड अंतर्गत केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार से ऑन लाइन ओपीडी सेवा की शुरुआत हो गई. अब अस्पताल आने वाले मरीजों को डाक्टर से दिखाने के लिए पर्ची कटानी नहीं पड़ेगी. वे इलाज के लिए ऑन लाइन सेवा का लाभ उठा सकेंगे. ऑन लाइन सेवा होने के पहले दिन 300 मरीजों ने भारत डिजिटल मिशन के तहत ओपीडी मरीजों ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया और चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया. 


इस बाबत केंद्र के प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि केंदाडीह सामुदायिक केन्द्र में अब मरीज डाक्टर से परामर्श लेने के लिए OPD में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराकर, अपनी चिकित्सा लाभ लें सकेंगे. मरीज अपने साथ आधार कार्ड व मोबाइल भी साथ लाए, ताकि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बन सके. इसी रजिस्ट्रेशन नंबर से किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पतालो में इलाज में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही