Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : मूसलाधार बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा, उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा उल्लास के साथ निकाली गई. मूसलाधार बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. बड़ी संख्या में भक्त रथयात्रा में शामिल हुए और जयघोष करते हुए रथ खींचा.
Advertisement
Advertisement
घुरती रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़.

Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा उल्लास के साथ निकाली गई. मूसलाधार बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. बड़ी संख्या में भक्त रथयात्रा में शामिल हुए और जयघोष करते हुए रथ खींचा.

 


घुरती रथयात्रा डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन से शुरू हुई और मुखियाडांगा स्थित राधा गोविंदनाथ मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. बारिश के बीच लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचा और भक्ति में सराबोर नजर आए.


उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई को आयोजित सीधी रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे थे. धार्मिक परंपरा के अनुसार, नौवें दिन भगवान की अपने धाम वापस होते हैं. घुरती रथयात्रा को लेकर राजबाड़ी व शिव मंदिर परिसर में समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं. यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही