Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र के बांसदा स्थित धोलाबेड़ा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम त्वरित कार्रवाई करते हुए इंद्रदेव साव की किराना दुकान में छापेमारी की. जहां से कुल 233 बोतलें अवैध विदेशी शराब का भारी जखीरा बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें:
वहीं मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

