Search

Jamshedpur News : बढ़ा मलेरिया का खतरा, MGM अस्पताल की नर्स संक्रमित, मानगो के 36 वार्डों में विशेष अभियान

Jamshedpur : शहर में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. अब इस संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आने लगे हैं. एमजीएम अस्पताल के PICU वार्ड में कार्यरत एक महिला नर्स मलेरिया से संक्रमित पाई गई हैं. वह मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना हिल व्यू कॉलोनी की रहने वाली हैं. वह पिछले गुरुवार से एमजीएम अस्पताल के पांचवें तल्ले स्थित आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

इसे भी पढ़े...

डॉक्टरों के अनुसार, शनिवार को उनकी तबीयत में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है. उनका इलाज जारी है. शहर में लगातार बढ़ रहे मलेरिया के मामलों को देखते हुए मानगो नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है.

इसके तहत मानगो नगर निगम के सभी 36 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा. अभियान को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए वार्डवार शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है.

नगर निगम ने यह भी तय किया है कि जिस इलाके में मलेरिया का नया मरीज मिलेगा, उसके घर से एक किलोमीटर के दायरे में विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा. पूरे अभियान की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके.

इसके अलावा जलजमाव वाले क्षेत्रों व मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की भी विशेष सफाई कराई जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें. साफ-सफाई बनाए रखें. बुखार, ठंड लगना या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराकर डॉक्टर से इलाज शुरू कराएं.

वहीं अधिकारियों का कहना है कि समय पर जांच और उपचार से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही