Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो-डिमना रोड पर चोरों का धावा, एक ही रात कई दुकानों के ताले तोड़ की चोरी

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया. एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाए जाने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो कई दुकानों के टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया. एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाए जाने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो कई दुकानों के टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए. घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

 

जानकारी के अनुसार चोरों ने किराना दुकानों सहित रोजमर्रा के सामान बेचने वाली कई दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद गल्ले में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की इस घटना से कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि नुकसान का सही आकलन दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों ने कई अन्य दुकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी. कुछ दुकानों का सेंट्रल लॉक मजबूत होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके. इन दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया, जिसके निशान मौके पर साफ दिखाई दिए.

 

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे बाजार का निरीक्षण किया. पुलिस ने दुकानदारों से घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में दुकानों में चोरी की वारदात ने बाजार के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है. दुकानदारों ने पुलिस से रात में नियमित गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही