Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Ranchi  : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम के सक्रिय रहने की संभावना जताई है. कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, जबकि राजधानी रांची समेत कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

 

 

12 जुलाई: संथाल परगना और उत्तर-पूर्वी जिलों पर ज्यादा असर 

आज रविवार, 12 जुलाई को जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. वहीं रांची सहित अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

 

13 जुलाई: पूर्वी और दक्षिणी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना

सोमवार, 13 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. राज्य के अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

 

14 जुलाई: कई और जिलों में अलर्ट  

मंगलवार, 14 जुलाई को चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. रांची समेत अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

 

वज्रपात ने ली दो लोगों की जान

शनिवार को गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी 65 वर्षीय शिव व्रत गोप और बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव की 24 वर्षीय सुजीता कुमारी शामिल हैं. घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

 

कई जिलों में हुई हल्की बारिश, तापमान में गिरावट

शनिवार को रांची और हजारीबाग में एक-एक मिलीमीटर, गुमला में 4.5 मिलीमीटर, लोहरदगा में दो मिलीमीटर तथा सिमडेगा में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. रांची का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर में 33.4, चाईबासा में 33.5, मेदिनीनगर में 32.5 और बोकारो में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

 झारखंड में सामान्य से 36 प्रतिशत कम वर्षा  

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 11 जुलाई 2026 के बीच झारखंड में सामान्य से 36 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी रांची में भी सामान्य 308.3 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 263.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत कम है. वहीं मेदिनीनगर में 40 प्रतिशत और गढ़वा में 75 प्रतिशत तक वर्षा की कमी बनी हुई है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

  

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही