Jamshedpur News : दुर्गा पूजा व आगामी अन्य त्योहारों को लेकर मानगो में पुलिस अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर पुलिस ने शनिवार को फुट पेट्रोलिंग और मॉक ड्रिल का आयोजन किया. यह अभियान एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर चलाया गया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस की टीम ने मानगो गोलचक्कर से गांधी मैदान तक पैदल गश्त की. इस दौरान त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने की तैयारी पर जोर दिया गया. मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया.
इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को तैयार रखना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

