Search

 
 
 

Jamshedpur News : वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति का कटा पैर,टीएमएच रेफर

Jamshedpur News : स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया.
 
सड़क हादसा में व्यक्ति घायल

Jamshedpur News : साकची स्थित बंगाल क्लब के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतनी भयावह थी कि व्यक्ति का एक पैर शरीर से अलग हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

 

 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया.

 

इधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने वाहन चालक की पिटाई कर दी. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही