Search

 
 
 

OM Movie X Review : धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया शानदार

Lagatar Desk : कई दर्शकों ने तीनों लीड एक्टर्स साई, ममूटी और धनुष की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. उन्होंने शानदार एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल पलों के बारे में भी बात की है, लेकिन कुछ को कहानी पहले से पता लगी और फिल्म के कुछ हिस्से लंबे थे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.लाल चंदन की तस्करी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को शुरुआती शोज के बाद सोशल मीडिया एक्स पर दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

 

कई दर्शकों ने तीनों लीड एक्टर्स साई, ममूटी और धनुष की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. उन्होंने शानदार एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल पलों के बारे में भी बात की है, लेकिन कुछ को कहानी पहले से पता लगी और फिल्म के कुछ हिस्से लंबे थे.

 

 

दमदार अभिनय

सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अंडरकवर ऑफिसर के रूप में धनुष, पावरफुल किरदार में ममूटी और आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी के रोल में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है. इनके अलावा अभिनेता इंद्रन्स के किरदार की भी सराहना हो रही है.

 

 

फर्स्ट हाफ और इंटरवल

शुरुआती 95 मिनट और इंटरवल सीक्वेंस को कई दर्शकों ने बेहद रोमांचक और शानदार बताया है. खासतौर पर ममूटी की एंट्री पर सिनेमाघरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

 

एक्शन और वर्ल्ड-बिल्डिंग

शुरुआती दर्शकों के अनुसार, फिल्म का एक्शन, विजुअल्स और निर्देशक द्वारा रची गई दुनिया काफी प्रभावशाली है. दूसरे हाफ में मुख्य किरदारों के बीच का इमोशनल कनेक्शन और कोर्टरूम सीन भी पसंद किए जा रहे हैं.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही