Search

 
 
 

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला : हाईकोर्ट ने DSP से 6 दिसंबर तक जांच की अपटूडेट रिपोर्ट मांगी

Ranchi :   गौरतलब है कि हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में अनुष्का का शव मिला था. मृतका के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने उनके पति कुशाग्र रुद्र और उसके माता-पिता कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और इसी फ्लैट में रह रहे थे.
 
अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती
  • DSP ने जांच की अपटूडेट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मांगा समय
  • हाइकोर्ट  ने जांच में तेजी लाने का दिया निर्देश
  • अनुसंधानकर्ता को 6 दिसंबर को भी हाजिर होने का निर्देश

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट के आदेश के आलोक में मामले के अनुसंधानकर्ता (डीएसपी) हाजिर हुए. कोर्ट ने उनसे जांच की अपटूडेट रिपोर्ट मांगी है. अदालत ने अनुसंधानकर्ता से केस डायरी भी मांगी है. साथ ही अगली सुनवाई में अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

 

अदालत ने अनुसंधानकर्ता (डीएसपी) से पूछा है कि मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई है. इससे पहले अनुसंधानकर्ता ने केस की अपटूडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 6 दिसंबर तक का समय दिया. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार ने पक्ष रखा.  

 

इसे भी पढ़ें

 

फ्लैट में मिला था अनुष्का का शव

 गौरतलब है कि हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में अनुष्का का शव मिला था. मृतका के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने उनके पति कुशाग्र रुद्र और उसके माता-पिता कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और इसी फ्लैट में रह रहे थे.

 

प्रार्थी ने मौत को संदिग्ध बताया, वृहत जांच का आग्रह किया

इससे पहले प्रार्थी की ओर से अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी वृहत जांच करने का आग्रह किया गया. कोर्ट को बताया गया कि 3 घंटे की भीतर मृतका का दो बार पोस्टमार्टम हुआ, यह सवाल खड़े करता है. मृतका का पैर जमीन से सट रहा था और उसके शरीर पर भी इंज्यूरी पाई गई थी. बताया गया कि इस केस में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस ने ऐसा जानबूझकर किया है, ताकि आरोपियों को बचाया जा सके.
 

इसे भी पढ़ें

 

पिता और भाई ने ससुराल वालों पर लगाये गंभीर आरोप

बता दें कि मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से इस मामले में हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. वहीं अनुष्का चक्रवर्ती के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने भी अपने दामाद रुद्र राणा और उसके माता-पिता पर कथित तौर पर दहेज के लिए बेटी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका देने का गंभीर आरोप लगाया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही