Search

 
 
 

अधिवक्ता अनुष्का मौत केस: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा - मामले में कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं?

Ranchi News: प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार ने पक्ष रखा. पिछली सुनवाई में सरकार की ओर से बताया गया था कि अनुसंधान के लिए आठ सदस्य वाली SIT बनी है, जो तेजी से मामले की जांच करेगी. SIT टीम का नेतृत्व एसडीपीओ सदर हजारीबाग करेंगे. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने मामले की सुनवाई की.
 
अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की फाइल फोटो
  • कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता को किया तलब,  मांगी अनुसंधान की वर्तमान स्थिति

Ranchi News:  झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मामले में अनुसंधान जारी है. जिसपर कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, मामले में अबतक कितनी गिरफ्तारियां हुई है? इसपर सरकार की ओर से बताया गया कि मामले के अनुसंधानकर्ता (डीएसपी) को बुलाया गया है. इसपर कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता को कल यानी शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर रहने को कहा है. कोर्ट ने उनसे अनुसंधान की वर्तमान स्थिति से कोर्ट को अवगत कराने को कहा है. 


प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार ने पक्ष रखा. पिछली सुनवाई में सरकार की ओर से बताया गया था कि अनुसंधान के लिए आठ सदस्य वाली SIT बनी है, जो तेजी से मामले की जांच करेगी. SIT टीम का नेतृत्व एसडीपीओ सदर हजारीबाग करेंगे. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने मामले की सुनवाई की.

इसे भी पढ़ें - 


यहां बता दें कि प्रार्थी की ओर से अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी वृहत जांच करने का आग्रह किया गया. कोर्ट को बताया गया कि 3 घंटे के भीतर मृतका का दो बार पोस्टमार्टम हुआ, यह सवाल खड़ा करता है. मृतका का पैर जमीन से सट रहा था, उसके शरीर पर भी इंज्यूरी पाई गई थी.  उल्लेखनीय है कि मामले में अनुष्का के पति रूद्र ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है,  पुलिस रूद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. 
 
दरअसल मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से इस मामले में हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उनकी ओर से इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही