Ranchi News : रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, जांच में मनोज कुमार के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र करने और निजी आर्थिक लाभ के लिए पद का दुरुपयोग करने के साक्ष्य मिले हैं.इस मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें...
इससे पहले रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार 6 अधिकारियों को बुधवार को विजिलेंस की विशेष अदालत में पेश किया गया. एसीबी ने मंगलवार को इन सभी को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं.
इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोप है कि रिम्स के लिए अधिग्रहित करीब 9.65 एकड़ जमीन के कई हिस्से को अवैध तरीके से अफसरों की मिलीभगत से खरीद-बिक्री की गई. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

