Search

 
 
 

Hazaribagh News : अधिवक्ता अनुष्का का दो बार पोस्टमार्टम पर विवाद, फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष का इस्तीफा

Hazaribagh News: डॉ. मनीष के अचानक गायब होने से एसबीएमसीएच में पोस्टमार्टम  व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. आलम यह है कि शुक्रवार और शनिवार को अस्पताल में एक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका.
 
एसबीएमसीएच, हजारीबाग.
  • एसबीएमसीएच में शवों का पोस्टमार्टम बंद   

Hazaribagh News : हजारीबाग की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती के शव का दो बार पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उत्पन्न विवाद के बीच शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) के इकलौते फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस घटना के बाद से जिले में पोस्टमार्टम सेवा पर संकट गहरा गया है और पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें


सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता अनुष्का की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रशासनिक आदेश पर शव का दो बार पोस्टमार्टम कराया गया था. इस प्रक्रिया के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. मनीष पर रिपोर्ट और कार्य को लेकर भारी दबाव बना हुआ था. इसी बीच डॉ. मनीष के अचानक अस्पताल से नदारद होने और इस्तीफा सौंपे जाने की सूचना सामने आई. उनके इस कदम से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.


डॉ. मनीष के अचानक गायब होने से एसबीएमसीएच में पोस्टमार्टम  व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. आलम यह है कि शुक्रवार और शनिवार को अस्पताल में एक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका. फॉरेंसिक विशेषज्ञ के अभाव में विधि-व्यवस्था और आपराधिक मामलों की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शोक संतप्त परिजनों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.


अंतिम संस्कार के लिए अपनों के शव का इंतजार कर रहे परिजनों को दो-दो दिन तक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी तरह ठप होने के कारण अब पुलिस और प्रशासन को मजबूरन शवों को जांच के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल या अन्य नजदीकी जिलों में भेजना पड़ रहा है, जिससे मामलों की अनुसंधान प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही