Search

 
 
 

Jamshedpur News : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : कार्यक्रम के दौरान झा.स.पु.-06 के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने शहीद स्मारक पर फूल-माला अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया. इसके बाद परेड ग्राउंड में झारखंड राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए तीन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया गया.
 
शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
  • तीन पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर किया गया नमन

Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 (झा.स.पु.-06) वाहिनी मुख्यालय में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वाहिनी के शहीद स्मारक और परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई.

 

 

कार्यक्रम के दौरान झा.स.पु.-06 के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने शहीद स्मारक पर फूल-माला अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया. इसके बाद परेड ग्राउंड में झारखंड राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए तीन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया गया.

 

शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतान कुमार मेहता शामिल हैं. इन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में परेड के जवानों ने सलामी शस्त्र और शोक शस्त्र की कार्रवाई की.

 

इसके साथ ही सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे. सभी ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया और उन्हें सम्मानपूर्वक नमन किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही