Search

 
 
 

Jamshedpur News : विधायक ने शिक्षा, सड़क व बिजली योजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

प्रखंड क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती के तत्वावधान में शिक्षा, सड़क और बिजली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.
 

Baharagora (Himangshu karan):प्रखंड क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती के तत्वावधान में शिक्षा, सड़क और बिजली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.

 

 

इसके तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत पीएम प्लस 2 उच्च विद्यालय खंडमौदा में छात्रों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त वर्ग कक्षों (क्लासरूम) के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन किया गया. 

 

इसके साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में राहत देने के उद्देश्य से विधायक निधि द्वारा जयपुरा गांव में दो स्थानों पर पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया, जबकि बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण, शहरी और कृषि क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महा-विद्युतीकरण योजना का भी भूमि पूजन किया गया.

 

जिससे क्षेत्र को विकास की कई सौगातें मिलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि और मुखिया राम मुर्मू, रासबिहारी साऊ,मिंटू पाल,रिंकू माईती, चंदन सीट,तपन पैड़ा, यदूपति राणा सहित कई गणमान्य लोग व स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही