Search

 
 
 

Jamshedpur News :  विधायक सरयू राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया उद्घाटन

शहर के लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मंगलवार को जाकिर नगर रोड नंबर-18 में नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया.
 

Jamshedpur : शहर के लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मंगलवार को जाकिर नगर रोड नंबर-18 में नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया.

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से जाकिर नगर और आसपास के इलाकों के लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं समेत कई जरूरी चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी.

 

इससे लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए दूर अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने इस स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा.

 

नए स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. क्षेत्रवासियों ने कहा कि अब इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी. लोगों ने इस सुविधा को जाकिर नगर और आसपास के इलाकों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही