Search

 
 
 

Jamshedpur News :  जुगसलाई फायरिंग कांड का फरार आरोपी मोहित बाग गिरफ्तार

जुगसलाई बाजार में कपड़ा दुकानदार पर रंगदारी के लिए हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहित बाग उर्फ थाटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार में कपड़ा दुकानदार पर रंगदारी के लिए हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहित बाग उर्फ थाटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस  गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

ज्ञात हो कि 15 मई को जुगसलाई बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर कुछ बदमाश मैरून रंग की वैगन आर कार से पहुंचे थे. आरोपियों ने दुकानदार से रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग की और फरार हो गए थे. पुलिस की जांच में इस मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े सन्नी सिंह सरदार, सागर उपाध्याय उर्फ बिक्कू मात्रे, बानेश्वर नामता उर्फ मानस, अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन व मोहित बाग उर्फ थाटो का नाम आया था.

 

 

पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मोहित बाग फरार चल रहा था. पुलिस ने मोहित बाग को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क और उनकी आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही