Search

 
 
 

Jamshedpur News : दिव्यांग मासूम को सड़क किनारे छोड़ कलयुगी मां फरार

शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित फॉर्म एरिया से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला अपने करीब चार वर्षीय दिव्यांग बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गई.
 

Jamsedpur :  शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित फॉर्म एरिया से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला अपने करीब चार वर्षीय दिव्यांग बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गई. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक महिला बच्चे को गोद में लेकर सड़क किनारे बैठी थी. आसपास मौजूद लोगों को लगा कि वह किसी का इंतजार कर रही है.  कुछ देर बाद महिला अचानक बच्चे को वहीं छोड़कर चली गई.

 

काफी देर हो जाने के बाद जब महिला नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ. इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और कदमा थाना की पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में महिला और बच्चे की पहचान करने में जुटी है. 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग प्रतीत हो रहा है.  वह न ठीक से चल पा रहा था और न ही अपने घर या परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी दे सका. उन्होंने आशंका जताई है कि दिव्यांगता से परेशान होकर बच्चे को बेसहारा छोड़ दिया गया होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही