Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर शुक्रवार दोपहर बारासती पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप हो गए. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे (61 वर्षीय पुतुल पंडा और 32 वर्षीय पलाश पंडा) अज्ञात वाहन की चपेट आ गए.
इसे भी पढ़ें:
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस और स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल करते हुए एनएच की 1033 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेटे पलाश पंडा की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

