Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के पुडियासा गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय नरसिंह सोरेन की मौत हो गई .
घटना की सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरसिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई.
नरसिंह सोरेन टाटा पावर में ठेकेदार के अधीन काम करते थे. उनकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है.
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ.

