Lagatar Desk : करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण के 9वें सीजन का आगाज हो चुका है. शो को जियोहॉटस्टार पर देख सकते है. वहीं शो के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आए.
वहीं, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की सरप्राइज एंट्री ने भी एपिसोड को खास बना दिया. शो के दौरान सलमान ने करण जौहर के साथ अपनी पुरानी दोस्ती, फिल्म कुछ कुछ होता है में बिना फीस के काम करने और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए.
करण जौहर ने 13 साल पुराना सवाल फिर दोहराया
शो के दौरान करण जौहर ने सलमान खान से अपना 13 साल पुराना चर्चित सवाल एक बार फिर पूछा. उन्होंने सलमान से पूछा कि क्या वह अब भी वर्जिन हैं.इस पर सलमान ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, कंट्रोल भाई, कंट्रोल. उनके इस जवाब ने बातचीत को एक बार फिर दिलचस्प बना दिया.
Karishma Kapoor - If a biopic were made on your life, which of your directors would you pick to helm it? #SalmanKhan - If you want to make a comedy of my life then David , If you make traditional love story it will be Sanjay Leela , but a biopic on my life will never be made 😭 https://t.co/QQEmSjBrVP
— Filmy_Duniya (@nawa75436) October 14, 2026
पिता बनने की इच्छा पर भी की बात
करण जौहर ने सलमान से यह भी पूछा कि क्या उन्हें बच्चे की कमी महसूस होती है और क्या वह पिता बनने का अनुभव लेना चाहते हैं. इस सवाल के जवाब में सलमान ने हां कहा. उनकी इस प्रतिक्रिया ने उनकी निजी जिंदगी और पिता बनने को लेकर उनकी भावनाओं पर चर्चा छेड़ दी.
अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर सलमान खान ने साफ कर दिया कि वह अपनी बायोपिक नहीं चाहते. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरी जिंदगी पर कभी कोई बायोपिक नहीं बनेगी. मेरी जिंदगी मेरे साथ ही कब्र में चली जाएगी.
सलमान के इस बयान से साफ है कि वह अपनी निजी जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाने के पक्ष में नहीं हैं. वह अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों और किस्सों को निजी रखना चाहते हैं. शो में उनके बेबाक जवाबों और मजाकिया अंदाज ने पहले एपिसोड को खास बना दिया.

