Search

 
 
 

Jamshedpur News : करोड़ों का आयुष्मान मंदिर बना खंडहर, झाड़ियों में खोया स्वास्थ्य केंद्र

प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी पंचायत का कुलडीहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर आज विभाग की घोर उपेक्षा के कारण बदहाली के आंसू रो रहा है
 

Baharagora (Himangshu karan): प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी पंचायत का कुलडीहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर आज विभाग की घोर उपेक्षा के कारण बदहाली के आंसू रो रहा है, जहां लाखों रुपये की लागत से बना यह स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह खंडहर में तब्दील होकर महज एक 'सफेद हाथी' साबित हो रहा है. 

 

 

भवन परिसर में चारों ओर उगीं ऊंची-ऊंची झाड़ियां, जर्जर मुख्य प्रवेश द्वार और पसरी गंदगी सरकारी दावों की पोल खोल रही है, वहीं इस केंद्र के बंद रहने से स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी कई किलोमीटर दूर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौड़ना पड़ रहा है, जिससे उनका समय, धन और मानसिक सुकून तीनों बर्बाद हो रहे हैं.

 

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी उद्देश्य को ठेंगा दिखाती इस अव्यवस्था पर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, जिन्होंने प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस आरोग्य मंदिर की अविलंब साफ-सफाई कराकर यहां नियमित डॉक्टरों व दवाओं की व्यवस्था की जाए ताकि जनता को अपने ही गांव में इलाज की समुचित सुविधा मिल सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही