Search

 
 
 

Lateha News : अनुमंडल कार्यालय के पावर बैकअप रूम में लगी आग

अनुमंडल कार्यालय, महुआडांड के बैटरी पावर बैकअप रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
 
Latehar News

Latehar : अनुमंडल कार्यालय, महुआडांड के बैटरी पावर बैकअप रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना गुरूवार दोपहर की है. सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों ने बैकअप रूम में धुंआ निकलते देखा और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. 

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. कार्यालय के कर्मचारियों ने अपने स्‍तर से आग को बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार भी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

Uploaded Image

 

पदाधिकारी इस अगलगी में हुई क्षति का आकलन कर रहे हैं. वहीं इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है. हालांकि शॉर्ट सर्किट आग लगने का प्रमुख कारण माना जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही