Search

 
 
 

Jamshedpur News: जादुगोड़ा में NCST की टीम ने किया स्थल निरीक्षण, जनजातीय समुदाय की सुनीं समस्याएं

Jamshedpur News: निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने स्थानीय जनजातीय समुदाय और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं. डॉ. आशा लकड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.
 
लोगों की समस्याएं सुनतीं NCST की टीम

Jamshedpur News: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की आठ सदस्यीय टीम बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जादुगोड़ा क्षेत्र पहुंची. टीम ने मेचुआ, इचरा समेत आसपास के कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली.

 

निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने स्थानीय जनजातीय समुदाय और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं. डॉ. आशा लकड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आयोग की टीम ने क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली. दौरे का उद्देश्य यूरेनियम प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को समझना और जनजातीय समुदाय से जुड़े मामलों की समीक्षा करना था.

 

10 सितंबर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों, क्षेत्रीय समस्याओं और अन्य संबंधित मामलों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी.

 

निरीक्षण दल में आयोग के उप सचिव मनोहर एन. सुकोले, सहायक निदेशक पी.के. दास, निजी सचिव कुशेश्वर साहू, विधिक सलाहकार राहुल यादव, अन्वेषक रूहुल बागड़ी, वरिष्ठ अन्वेषक सोनल राज, अन्वेषक रिया राजपूत और निजी सहायक विवेक कुमार शामिल रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही