Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : लापता बच्ची का 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने SSP से लगाई गुहार

जेवा खान ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची रास्ता भटक गई है या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई है. ऐसे मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है. पुलिस को पूरी गंभीरता व तेजी के साथ जांच करनी चाहिए.
Advertisement
Advertisement
एसएसपी से मिलने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता जेबा खान व अन्य.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के साकची बाजार से लापता हुई एक बच्ची अफरीन का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. तलाश में हो रही देरी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जेबा खान ने बच्ची के परिजनों के साथ मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की.

 

जानकारी के अनुसार, अफरीन पिछले सप्ताह अपने माता-पिता के साथ साकची बाजार गई थी. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. घटना के बाद परिजनों ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एक सप्ताह गुजरने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल सका है. इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है.

 

जेवा खान ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची रास्ता भटक गई है या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई है. ऐसे मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है. पुलिस को पूरी गंभीरता व तेजी के साथ जांच करनी चाहिए. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच के लिए विशेष टीम (SIT) गठित करने, साकची बाजार व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने और जांच प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने की मांग की. कहा कि यदि पुलिस जल्द कदम नहीं उठाती है, तो आम लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा.इधर, समर्पण सेवा प्रगति संस्था ने भी अफरीन की सकुशल बरामदगी की मांग की है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही