Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के चेचिस के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी समेत प्रदर्शनी की खबर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कान्वाई चालक संघ ने पत्र लिख कर उपायुक्त, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को टाटा मोटर्स द्वारा चेचिस के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी करने की शिकायत की है. इस संबंध में संघ ने टाटा मोटर्स प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. कान्वाई चालक संघ के नेता ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय भारत सरकार के नियमानुसार किसी भी नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कम से कम 6 महीना का होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/do-not-play-inflammatory-songs-during-durga-puja-dc/">दुर्गा

पूजा में बनाएं रखें आपसी सौहार्द, न बजाएं भड़काऊ गाने : डीसी 
दूसरी ओर टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा चेचिस का रजिस्ट्रेशन एक महीने के लिए ही कराया जाता है. वहीं चेचिस का इंश्योरेंस भी थर्ड पार्टी का कराया जाता है, जो नियम विरुद्ध है. चालकों का इंश्योरेंस भी नहीं कराया जाता है. प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन द्वारा सरकार को करोड़ों रुपये राज्य का चूना लगाया जा रहा है. परिवहन विभाग के सचिव झारखंड सरकार सहित सचिव रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय भारत सरकार को इस मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/big-accident-in-muzaffarpur-bihar-bus-crushes-auto-five-killed/">बिहार

के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसाः बस ने ऑटो को रौंदा, पांच की मौत

बिष्टुपुर में आईना ग्रुप लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी में लगाए गए हैं 35 स्टॉल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Aina-.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बिष्टुपुर स्थित एक होटल में रविवार को दो दिवसीय ब्रांडेड लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी समाज सेविका सुधा गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया. सोमवार तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का आयोजन आईना द्वारा किया गया है. रविवार को उद्घाटन के अवसर पर अतिथि के रूप में समाज सेविका बीना खिरवाल, निशा सिंघल, कवल दुग्गल, समाजसेवी बाबूलाल गर्ग, कमल नरेडी आदि उपस्थित थे. आईना ग्रुप की संचालिका अनीता खिरवाल, प्रीति रामसीसरिया, रुचि झुनझुनवाला एवं नीलम मोदी ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है. इसमें 35 स्टॉल लगे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-card-holders-have-not-received-news-of-health-camp-including-ration-for-three-months/">जमशेदपुर

: मानगो के कार्डधारियों को तीन माह से नहीं मिला राशन समेत हेल्थ कैम्प की खबर
स्टॉल लगाने के लिए झारखंड के जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, धनबाद सहित दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, पुरुलिया से महिला एवं पुरुष व्यापारी आये हैं. इन व्यापारियों की सारी वस्तुएं उचित मूल्य पर एक ही छत के नीचे मिलने से लोगों को समय की भी बचत हो जाती है. पहले दिन प्रदर्शनी में स्टाइलिश कपड़े, आर्टिफीसियल ज्वेलरी, फुटवियर, बच्चों के खूबसूरत डिजाइनर कपड़े, कॉस्मेटिक और रियल ज्वेलरी आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही