Search

 
 
 

Jamshedpur News : ऑपरेशन मुस्कान को सफलता, पुलिस ने 271 लोगों को लौटाए चोरी हुए मोबाइल

जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 271 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए. ये मोबाइल या तो चोरी हो गए थे, या फिर गुम हो गए थे. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उनके मोबाइल सौंप दिए.
 
महिला को उसका मोबाइल लौटाते पुलिस अधिकारी.
  • पुलिस ने तीन साल में 3 हजार से ज्यादा मोबाइल लौटाए

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 271 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए. ये मोबाइल या तो चोरी हो गए थे, या फिर गुम हो गए थे. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उनके मोबाइल सौंप दिए.

 

जमशेदपुर की खबर के लिए यहां क्लिक करें 

इसे भी पढ़ें


मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. किसी का फोन दो साल पहले खोया था, तो किसी का तीन महीने पहले अपराधियों ने छीन लिया था. लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि अब उनका मोबाइल कभी मिलेगा. लेकिन पुलिस के प्रयास से उन्हें उनका फोन वापस मिल गया.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले तीन वर्षों में 3,000 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को पहुंचाए जा चुके हैं. मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और इस पहल की सराहना की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही