Search

 
 
 

Jamshedpur News: टैंकर की टक्कर से यात्रियों से भरी मैजिक वैन पलटी, 12 घायल

पटमदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया . टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के पास बड़डीह मोड़ में तेज रफ्तार तेल टैंकर ने यात्रियों से भरी मैजिक वैन को पीछे से टक्कर मार दी.
 

Jamshedpur : पटमदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया . टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के पास बड़डीह मोड़ में तेज रफ्तार तेल टैंकर ने यात्रियों से भरी मैजिक वैन को पीछे से टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन सड़क पर पलट गई. इस हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानका के अनुसार सुबह करीब 10 बजे मैजिक वैन यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी.

 

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेल टैंकर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

 

ग्रामीणों ने वैन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी. घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य में सहयोग किया.घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई. ग्रामीणों का कहना है कि टाटा-पटमदा सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं.

 

लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और भारी वाहनों की गति पर सख्ती से निगरानी करने की मांग की है.पटमदा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वैन और तेल टैंकर को जब्त कर लिया है. क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद बाधित यातायात फिर से सामान्य हो सका. पुलिस मामले की जांच कर रही है और टैंकर चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही