Search

Jamshedpur News: बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस पर लोगों ने किया नमन

Jadugoda: महान जननायक, धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हितकू ग्राम में आदिवासी सांस्कृतिक रक्षा संघ एवं जाहेर कमिटी हितकू के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहां बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भोगन हेंब्रम ने की.


इस मौके पर आयोजित समारोह में हितकु के ग्राम प्रधान बिरस माझी ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान तथा जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अस्मिता एवं स्वशासन की रक्षा के लिए उनके योगदान को स्मरण किया तथा कहा कि   बिरसा मुंडा का जीवन आज भी आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है.


इसके पूर्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ग्राम सभा व्यवस्था तथा सामुदायिक एकजुटता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया व युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम में अध्यक्ष भोगन हेंब्रम, शिवनाथ सिंह, गोपाल सिंह, विश्वास सिंह, लक्ष्मी सिंह, हितकू ग्राम सभा के माझी बाबा बिरस माझी, खुकड़ाडीह ग्राम प्रधान दामोदर सिंह, डोमजुडी ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, कदमा ग्राम के माझी बाबा नरसिंह हेंब्रम, समाजसेवी सुनीता मुर्मू, समाजसेवक कार्तिक मुखी, सागर सिंह, राजेश सिंह, पूजा हेंब्रम, नीलू हेंब्रम, परगना बाबा मानसिंह बास्के, गुलाब सिंह, बलराम सिंह तथा शहदेव सिंह एवं समस्त हितकू पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//