Search

 
 
 

Jamtara News : शराबी पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, खून से लथपथ पहुंची थाना

घर का खर्च मांगने पर शराबी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. खून से लथपथ महिला किसी तरह जान बचाकर चार बच्चों के साथ महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई.
 
अपने बच्चों के साथ थाना पहुंची घायल महिला.

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के तरणी गांव से घरेलू हिंसा की एक लोमहर्षक घटना सामने आई है. घर का खर्च मांगने पर शराबी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. खून से लथपथ महिला किसी तरह जान बचाकर चार बच्चों के साथ महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई.

 

पीड़िता ने महिला थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता है. वह न तो परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभा रहा है,  न ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाता है. वह मंईयां सम्मान योजना की राशि व मायके की आर्थिक मदद से किसी तरह चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही है.


पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने पूर्व में उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसके बाद गांव में पंचायत हुई थी. पंचायत के फैसले के तहत पति को हर महीने पांच हजार रुपये देने की बात कही गई थी. जब महिला ने उसी राशि की मांग की, तो आरोपी आगबबूला हो गया और धारदार हमला कर दिया. घायल महिला स्थानीय लोगों की मदद से महिला थाना पहुंची, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

 

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है. आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही