Search

Jharkhand : खटारा एंबुलेंस की होगी छुट्टी, झारखंड में दौड़ेंगी नई लाइफलाइन, सरकार ने 1 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में चल रही जर्जर और पुरानी एंबुलेंसों को बदलने की दिशा में कदम उठाया है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए समीक्षा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
 
आदेश के अनुसार आठ साल से अधिक पुरानी या डेढ़ लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी एंबुलेंसों को कंडम घोषित किया जाएगा और उनकी नीलामी की जाएगी. राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अस्पतालों की एंबुलेंसों का ब्योरा वाहन संख्या सहित एक सप्ताह के भीतर निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं को सौंपें.

सभी जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य सेवा निदेशालय एक समेकित प्रस्ताव तैयार करेगा, जिसे नई एंबुलेंस की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जाएगा. सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है ताकि मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही