Search

 
 
 

Bokaro News:'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में 62 मामलों पर हुई सुनवाई, लोगों को मिली राहत

समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की. कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 62 आवेदनों पर विस्तार से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की. कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 62 आवेदनों पर विस्तार से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया.

 


सुनवाई के दौरान बिजली, आपूर्ति, भू-अर्जन, ग्रामीण विकास विभाग,खेल, एवं विभिन्न अंचल कार्यालयों से संबंधित मामलों को प्रमुखता से लिया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए तथा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

 


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन प्रशासन की जिम्मेदारी है. ऐसे कार्यक्रम लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करते हैं.

 


जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी लोक संवाद का आयोजन किया गया. वहां प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गई. कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

 


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही