Search

 
 
 

CCL के लाल व CCL की लाड़ली योजना के 3 विद्यार्थियों ने JEE एडवांस में हासिल की सफलता

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत चल रही सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली योजना के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है.
 

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत चल रही सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली योजना के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है. वर्ष 2024-2026 में योजना से जुड़े तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इनमें आयुष कुजूर (पिस्का नगड़ी, रांची) ने एसटी श्रेणी में 1242वीं रैंक, माही प्रिया प्रसाद (टंडवा, चतरा) ने ओबीसी श्रेणी में 11173वीं रैंक और मेघा कुमारी (रामगढ़, झारखंड) ने एसटी श्रेणी में 3673वीं रैंक प्राप्त की है. 

 

आयुष कुजूर के पिता राजेश उरांव किसान हैं और उनकी माता संगीता देवी हाउस वाईफ हैं. माही प्रिया प्रसाद के पिता महादेव प्रसाद स्वरोजगार से जुड़े है. उनकी माता रेशम देवी शिक्षिका हैं. वहीं, मेघा कुमारी के पिता प्रेम कुमार मुंडा किसान हैं और उनकी माता झिमा देवी आंगनवाड़ी सेविका हैं.

 

सीसीएल द्वारा संचालित सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है. उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है. मालूम हो कि सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली योजना के अंतर्गत छात्रों को निःशुल्क कोचिंग और निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही