Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी के जनता दरबार में दिव्यांग युवक का बना आधार कार्ड, मिली व्हील चेयर

डीसी की संवेदनशील पहल से जनता दरबार में आए आए एक दिव्यांग युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई. युवक को चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए डीसी ने उसे तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराई.
 
दिव्यां युवक को व्हील चेयर देते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. डीसी की संवेदनशील पहल से जनता दरबार में आए आए एक दिव्यांग युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई. युवक को चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए डीसी ने उसे तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराई.

 

जामताड़ा सदर प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के रामबारी निवासी दिव्यांग परिमल मिर्धा अपने परिजनों व के मुखिया के साथ जनता दरबार में पहुंचे थे. परिमल न तो चल सकते हैं और न ही बोल सकते हैं. परिजनों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलने के बावजूद बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हो पाने के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन सका है. इसके चलते उनकी पेंशन राशि की निकासी नहीं कर पा रही है. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को बुलाया और समाहरणालय परिसर में ही युवक का आधार एनरॉलमेंट पूरा कराया गया.

 

इसके साथ ही युवक की शारीरिक स्थिति को देखते हुए डीसी ने अपने कार्यालय से तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराई. समस्या के त्वरित समाधान से दिव्यांग युवक व परिजनों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दिया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही