Search

 
 
 

Jamtara News : महिला अपराध व साइबर ठगी के मामलों में जल्द कार्रवाई करें- जामताड़ा एसपी

एसपी ने जिले में हाल के दिनों में हुईं आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश दिए. कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी शम्भू कुमार सिंह.

Jamtara : जामताड़ा एसपी शम्भू कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से साथ मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) की. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी व विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे. अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था व लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.

 

एसपी ने जिले में हाल के दिनों में हुईं आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश दिए. कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, लंबित वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन व नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन व जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया. बैठक में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार, साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, मुराद हसन, प्रदीप कुमार, अमर कुमार तापेय, प्रदीप राणा, विकास तिवारी, विनय कुमार, विकास कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही