Search

 
 
 

Jamtara News :  मनोरोगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

जामताड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
 

Jamtara :  जामताड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम महिला को बहला-फुसलाकर पलास जंगल के समीप ले जाया गया, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों की नजर आरोपियों पर पड़ गई.

 

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले आई. इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर जामताड़ा थाना में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव निवासी नरेश महतो, निवास महतो और बिलु महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या-77/2026 दर्ज किया है.

 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही