Search

 
 
 

Ranchi  News : राज्यपाल  व मुख्यमंत्री ने धरती आबा को पुष्प अर्पित  कर दी श्रद्धांजलि

झारखंड के अमर क्रांतिकारी और उलगुलान आंदोलन के प्रणेता भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया.
 

Ranchi : झारखंड के अमर क्रांतिकारी और उलगुलान आंदोलन के प्रणेता भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया. राजधानी रांची के कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

 

Uploaded Image

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए धरती आबा ने जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी समाज को प्रेरित करती है.

 

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. समाधि स्थल पर लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर धरती आबा अमर रहें के नारों से गूंजता रहा.इस मौके पर राज्य सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त तथा न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही