Search

 
 
 

Jamshedpur News :  टेल्कॉन गेट के पास सड़क हादसे के बाद धरने पर बैठे लोग, बेतरतीब पार्किंग पर जताया विरोध

Jamshedpur News :हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग को लेकर नाराजगी जताई. लोगों का कहना था कि टेल्कॉन गेट के आसपास सड़क के किनारे अक्सर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं. इससे सड़क पर आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है.
 
सड़क हादसे में युवक घायल

Jamshedpur News :  टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्कॉन गेट के पास बुधवार को सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना देकर विरोध जताया. बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से टकराने के कारण एक युवक घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

 https://lagatar.in/dhanbad-news-benidih-encounter-file-to-be-reopened-after-four-years-nhrc-team-to-conduct-investigation

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग को लेकर नाराजगी जताई. लोगों का कहना था कि टेल्कॉन गेट के आसपास सड़क के किनारे अक्सर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं. इससे सड़क पर आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है.

 

स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना देकर प्रशासन से सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगाने और टेल्कॉन गेट के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की. धरने की सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराने की पहल की.

 

घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने लोगों से सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं करने की अपील की. हादसे और धरने के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही