Search

 
 
 

Jamshedpur News: पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, थाना प्रभारी ने बस्ती क्षेत्र में किया पैदल मार्च

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष पैदल मार्च निकाला.
 

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना पुलिस ने क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष पैदल मार्च निकाला. यह मार्च थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व में धोबी घाट मुस्लिम बस्ती और आश्रम क्षेत्र में आयोजित किया गया. 

 

पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें.

 

लोगों ने पुलिस अभियान को दिया समर्थन

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पुलिस के प्रयासों का समर्थन किया. बस्तीवासियों ने कहा कि नशे की समस्या से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसे रोकने के लिए पुलिस एवं आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाने की बात कही.

 

नशे के कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई


थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने कहा कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर माहौल कायम करना है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे जागरूक रहें और नशे से दूर रहकर समाज को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. अभियान के दौरान धोबी घाट मुस्लिम बस्ती और आश्रम क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे. सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही