Search

 
 
 

Jamshedpur News : सिख समाज के विरोध के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, ठंड में भी चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

Jamshedpur News : इस संबंध में रेलवे की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है.रेलवे के नए आदेश के अनुसार, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से चलेगी.
 
सिख समाज और स्थानीय लोग

Jamshedpur News : टाटानगर से अमृतसर के बीच चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लेकर रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है.रेलवे ने ठंड के मौसम में धुंध और कोहरे का हवाला देकर इस ट्रेन को रद्द करने के अपने पुराने फैसले को वापस ले लिया है. सिख समाज और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध और लगातार मांग के बाद रेलवे ने सर्दियों में भी इस ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से जारी रखने की मंजूरी दे दी है.

 

 

इस संबंध में रेलवे की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है.रेलवे के नए आदेश के अनुसार, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से चलेगी.

 

वहीं, वापसी में अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक अपने पहले से तय समय के अनुसार संचालित होगी. इससे सर्दियों के दौरान जमशेदपुर और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.ट्रेन का परिचालन रद्द नहीं किए जाने के फैसले से जमशेदपुर के सिख समाज में खुशी की लहर है. इस पहल के लिए सिख समाज के लोगों ने सांसद विद्युत वरण महतो का अभिनंदन किया. 

 

भाजपा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सभी लोगों के सामूहिक प्रयास और लगातार की गई कोशिशों का सुखद परिणाम है. उन्होंने इस मांग को लेकर साथ देने वाले सभी साथियों के प्रति आभार जताया.उन्होंने बताया कि सिख समाज और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सांसद विद्युत वरण महतो से आग्रह किया था कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से उठाएं. 

 

इसके बाद सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर ट्रेन का परिचालन जारी रखने के लिए पहल की.आखिरकार रेलवे ने मांग स्वीकार करते हुए ट्रेन को सर्दियों में भी चलाने का फैसला लिया. जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जमशेदपुर और पंजाब के बीच हजारों यात्रियों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है. ऐसे में रेलवे के इस फैसले से शहरवासियों, विशेषकर सिख समाज में उत्साह का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही