Search

 
 
 

Jamshedpur News: मानगो में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाई घायल

Jamshedpur News: बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नूर नाम के व्यक्ति के घर को निशाना बनाया था. हमले के दौरान शब्बीर नूर और उसके भाई परवेज मलिक के हाथ में गोली लग गई. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया.
 
फायरिंग के बाद की फोटो
  • 20-25 साथियों के साथ पहुंचे थे अपराधी

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैला दी. आजाद नगर की पुरानी बस्ती में पुरिया बड़ा मैदान के पास बीती रात करीब 12 बजे अपराधी चना वसीम ने अपने 20 से 25 साथियों के साथ एक घर पर हमला कर दिया. इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए.

 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नूर नाम के व्यक्ति के घर को निशाना बनाया था. हमले के दौरान शब्बीर नूर और उसके भाई परवेज मलिक के हाथ में गोली लग गई. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल की छानबीन कर रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही