Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में परिजनों का हंगामा, महिला डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप

मानगो-डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब गायनिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर एक मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर पर थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  मानगो-डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब गायनिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर एक मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर पर थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.

 

जानकारी के अनुसार, भुईयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी एक मरीज का परिजन सुबह करीब 6:15 बजे गायनिक ओटी के बाहर मौजूद था. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने उससे पूछा कि वह ऑपरेशन थिएटर में झांकने क्यों गया था. परिजन का कहना है कि वह ओटी के अंदर नहीं गया था, बल्कि बाहर बने केबिन के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था.

 

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर महिला डॉक्टर ने युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करते हुए संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

 

सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. हालांकि घटना के बाद भी परिजनों में नाराजगी बनी रही. उन्होंने मामले की शिकायत करने की बात कही, लेकिन देर शाम तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.

 

बताया जा रहा है कि संबंधित महिला डॉक्टर रात की ड्यूटी पर थीं और घटना के कुछ समय बाद अस्पताल से चली गईं. वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही