Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल के रेडियोलॉजी हब पर 30 लाख खर्च करेगी सरकार

रांची के सदर अस्पताल में केंद्रीय रेडियोलॉजी हब को सही तरीके से चलाने के लिए राज्य सरकार ने 30 लाख रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की गई है. इसका उपयोग आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों पर किया जाएगा.
 

Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में केंद्रीय रेडियोलॉजी हब को सही तरीके से चलाने के लिए राज्य सरकार ने 30 लाख रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की गई है. इसका उपयोग आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों पर किया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन रांची को पत्र जारी किया है.

 

सरकार ने सिविल सर्जन प्रभात कुमार को इस राशि की निकासी और व्ययन पदाधिकारी बनाया है. वे संबंधित कोषागार से राशि निकालकर निर्धारित नियमों के अनुसार खर्च करेंगे.

 

विभाग ने निर्देश दिया है कि आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान उनकी उपस्थिति और कार्य की जांच के बाद ही किया जाए. सिविल सर्जन की ओर से मासिक उपस्थिति प्रमाणित होने के बाद ही भुगतान होगा.

 

खर्च की निगरानी के लिए हर तीन महीने में महालेखाकार, झारखंड से व्यय का सत्यापन कराया जाएगा. वहीं हर महीने की 10 तारीख तक खर्च का विवरण स्वास्थ्य विभाग को भेजना भी अनिवार्य होगा.

 

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से सदर अस्पताल के केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का संचालन बेहतर होगा और मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य रेडियोलॉजी सेवाएं नियमित रूप से मिल सकेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही