Search

 
 
 

बोकारो ट्रेजरी वेतन घोटाले की जांच अब अंतिम चरण में

बोकारो ट्रेजरी वेतन घोटाले की जांच अंतिम चरण में पहुंच गयी है. वेतन घोटाले की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति जल्द की बोकारो जायेगी. उच्च स्तरीय समिति ने बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी से जुड़े दस्तावेज की जांच पूरी कर ली है. दस्तावेज में मिले तथ्यों के आधार पर कुछ अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए उनका बयान दर्ज किया जाना है.
 

Ranchi: बोकारो ट्रेजरी वेतन घोटाले की जांच अंतिम चरण में पहुंच गयी है. वेतन घोटाले की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति जल्द की बोकारो जायेगी. उच्च स्तरीय समिति ने बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी से जुड़े दस्तावेज की जांच पूरी कर ली है. दस्तावेज में मिले तथ्यों के आधार पर कुछ अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए उनका बयान दर्ज किया जाना है. बयान दर्ज करने के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति जल्द ही बोकारो जायेगी. समिति की यह दूसरी बोकारो यात्रा होगी.


बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच को अंतिम रूप देने से पहले उच्च स्तरीय समिति की एक बैठक स्थानीय स्तर पर होगी. समिति की बैठक की तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन समिति के अध्यक्ष की व्यस्तता की वजह से बैठक स्थगित कर दी गयी. अब समिति की बैठक के बाद बोकारो के अधिकारियों के साथ एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत होगी. इसके बाद मामले से जुड़े अधिकारियों का बयान दर्ज करने के लिए समिति बोकारो जायेगी.


उल्लेखनीय है कि महालेखाकार(अकाउंट्स) द्वारा ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी की जानकारी देने के बाद सरकार ने प्रधान सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है. समिति को रांची, रामगढ़, हजारीबाग,बोकारो, चाईबासा और देवघर ट्रेजरी से हुई फर्जी निकासी की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही