Search

 
 
 

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, झारखंड, बिहार सहित 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. आगामी48 घंटों में उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के इलाके में तेज बारिश, धूल भरी आंधी, वज्रपात और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है
 

New Delhi : दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. आगामी48 घंटों में उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के इलाके में तेज बारिश, धूल भरी आंधी, वज्रपात और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है . मौसम विभाग का यह आकलन है. इसे एक साथ सक्रिय हुए कई मौसमी सिस्टम का असर बताया गया है.

 

मौसम विभाग (IMD)  का कहना है कि देश के कुछ हिस्सों में हवा की गति 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.IMD  ने किसानों, यात्रा कर रहे लोगों खास कर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम विभाग की हर अपडेट पर नजर बनाये रखने को कहा है. IMD  के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशनऔर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम अधिक सक्रिय बना हुआ  है.

 

मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा समेत 21 राज्यों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में  पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गयी है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही