Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर से 10 लाख की ठगी, नौकरी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल

Jamshedpur : जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक अरुण कुमार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले में उनके बेटे नवीन कुमार की शिकायत पर बिष्टुपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2015 में अरुण कुमार की मोबाइल फोन के माध्यम से सतेन्द्र कुमार नाम के एक व्यक्ति से पहचान हुई. उसने खुद को भारतीय सेना का जवान बता कर भरोसा जीत लिया. कुछ समय बाद उसने पूनम नाम की एक महिला से भी बातचीत कराई, जिसने खुद को सेना से जुड़ा बताते हुए बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा किया.

 

आरोपियों ने अरुण कुमार के बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग किस्तों में करीब पांच लाख रुपये ले लिए. लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी. जब अरुण कुमार ने इस बारे में पूछताछ शुरू की तो आरोपी बहाने बनाने लगे.

 

इसी दौरान महिला ने वीडियो कॉल और बातचीत के जरिए उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. आरोप है कि उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई,  जिसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा. सामाजिक बदनामी के डर से अरुण कुमार आरोपियों की मांग के अनुसार पैसे भेजते रहे.

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच ठगों ने ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के जरिए करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए. इस रकम में अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर मिली राशि और पेंशन का पैसा भी शामिल है.

 

मामले की शिकायत मिलने के बाद बिष्टुपुर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही