Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : 10.19 करोड़ से बन रही सड़क दो साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों ने सौंपा पत्र

Jamshedpur :  जादूगोड़ा पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत में 10 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाली सड़क बीते दो सालों से अधूरी पड़ी है. वर्ष 2024 में पोटका विधायक संजीव सरदार ने 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का शिलान्यास किया था. 


उस वक्त ग्रामीणों को उम्मीद थी कि उनका वर्षों पुराना सपना हकीकत बनकर जर्जर सड़क की परेशानियों को दूर करेगा, लेकिन हुआ उलटा. कुछ किलोमीटर घटिया सड़क निर्माण के बाद संवेदक ही लापता हो गया. यह सड़क पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत गौडग्राम रामजांगा से लेकर शासनघुटू, मोहनाडीह, चुकनुटांड, बालिया गोडा होते हुए बांकाई तक कालीकरण होना था. 


इधर ग्रामीणों ने अधूरी सड़क निर्माण को लेकर पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य श्री सीताराम हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज मंगलवार को रांची पहुंचकर ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य सचिव से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा व तत्काल सड़क निर्माण की मांग उठाई, ताकि ग्रामीणों को जर्जर सड़क से हो रही परेशानियों से राहत मिल सके. यहां बताते चले कि सड़क नहीं बनने से आदिवासियों की बड़ी आबादी प्रभावित है व अधूरी सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में सरकार के रवैए के प्रति भारी असंतोष देखा जा रहा है.


अधूरी सड़क निर्माण को लेकर रांची  स्थित ग्रामीण मुख्य सचिव से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में पोटका प्रखंड क्षेत्र के  ग्वाल काटा पंचायत के ग्राम प्रधान सिमाल हांसदा, मोहन मांझी, दुर्गा चरण मुर्मू, सहदेव हेंब्रम,बारियर हांसदा समेत अन्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही