Search

 
 
 

Jamshedpur News:  संतोष कुमार की अपील, रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें व ट्रैक पार करते समय सावधानी बरते

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर व राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने शहरवासियों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रेलवे देश की प्रगति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इसकी गरिमा और सुरक्षा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.
 

Jamshedpur :  सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर व राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने शहरवासियों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रेलवे देश की प्रगति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इसकी गरिमा और सुरक्षा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

 

संतोष कुमार ने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी या शॉर्टकट अपनाना खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार लोग समय बचाने के लिए सीधे पटरियां पार करते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं.

 

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए हमेशा रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का ही उपयोग करें. सिविल डिफेंस इंस्पेक्ट ने कहा कि एक जागरूक नागरिक वही होता है, जो स्वयं नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक बनाए.

 

रेल सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल अपनी जान की रक्षा की जा सकती है, बल्कि दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है. संतोष कुमार ने शहरवासियों से रेलवे परिसर और रेल पटरियों के आसपास सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की अपील की.

 

उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही