Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वार्डों का गठन सर्वसम्मति से तय प्रक्रिया के अनुसार होना चाहिए. नगर निगम के संचालन के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं. सभी कार्य उन्हीं नियमों के तहत होने चाहिए.
जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
सरयू राय ने कहा कि नगर निगम की बैठकों से जुड़े एजेंडे की जानकारी सदस्यों को कम से कम 72 घंटे पहले मिलनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि बैठक के प्रत्येक एजेंडे के साथ संबंधित विषय पर नगर निगम की ओर से उपलब्ध जानकारी और प्रस्ताव भी सदस्यों को दिए जाएं, ताकि बैठक में विषयों पर सार्थक चर्चा हो सके.
विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि फेज वन में पानी की समस्या और गंदे पानी की शिकायत गंभीर विषय है. इस पर अलग से बैठक कर समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है. लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए.
पहले से एजेंडा जारी करने पर जोर
सरयू राय ने कहा कि नगर निगम की बैठक नियमित रूप से हर महीने होनी चाहिए. बैठक का एजेंडा पहले से सदस्यों के सामने रखा जाना चाहिए. इससे सभी सदस्य संबंधित विषयों पर तैयारी के साथ अपनी बात रख सकेंगे. नगर निगम को नियमों के अनुसार व्यवस्थित तरीके से काम करना चाहिए और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

