Search

 
 
 

Jamshedpur News : स्कूली बच्चों ने जादूगोड़ा की सड़कों पर निकाली तिरंगा यात्रा

जादूगोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह के बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.
 
तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल के बच्चे व अन्य.

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह के बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने किया. 

जमशेदपुर की खबर के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर गांधी मार्केट, यूसिल कॉलोनी होते हुए शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. बच्चों ने यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता व तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया.


स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों समेत बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अभियान है. उन्होंने बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही